Headline



मशहूर सिंगर गीता माली की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई

Medhaj News 15 Nov 19,19:12:35 Entertainment

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा उनके साथ तब हुआ जब वो मुंबई एयरपोर्ट से अपने घर जा रही थीं। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को अपने घर पहुंची और घर जाने के लिए गाड़ी में बैठीं। यहां से वे अपने पति के विजय माली के साथ नासिक में मौजूद अपने घर के लिए निकली थीं। मुंबई-नासिक हाइवे पर शाहपुर गांव के पास उनकी गाड़ी एक ऑयल टैंकर से टकरा गई।





गीता की एक्सीडेंट के बाद तुरंत ही मौत हो गई। वहीं उनके पति विजय माली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां अभी उनका इलाज चल रहा है। अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी, और पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से वे अमेरिका में थीं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?