काजोल इस फिल्म में सावित्री बाई मालुसारे का किरदार निभाती नजर आएंगी
फिल्म तानाजी-द अनसंग वॉरियर (Tanaji: The Unsung Warrior) अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म होगी | इसके साथ ही पूरे 12 साल बाद अजय देवगन और काजोल (Kajol) की जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आने वाली है | 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' (Tanaji: The Unsung Warrior) में काजोल एक बार फिर अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी | इस फिल्म में काजोल के लुक का पहला पोस्टर कुछ देर पहले ही अजय देवगन ने शेयर किया है |
काजोल इस फिल्म में सावित्री बाई मालुसारे का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं | काजोल का इस पोस्टर में लुक काफी दमदार लग रहा है | उनकी आंखे काफी कुछ बयां करती दिख रही हैं | इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा - सावित्री बाई मालुसारे - तानाजी के साहस का सहारा.. और उनके बल की शक्ति | वहीं काजोल ने अपना यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा - मैं आपको हारने नहीं दूंगी |
बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म के साथ ही अपने 30 साल के फिल्मी सफर में 100वीं फिल्म (100th Film Of Ajay Devgn) का मुकाम हांसिल करने जा रहे हैं | यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी | सैफ अली खान इस फिल्म में नेगेटिव शेड में नजर आएंगे | बता दें कि अजय और काजोल फिल्म 'यू मी और हम' में आखिरी बार साथ नजर आए थे | यह फिल्म साल 2008 में नजर आई थी |































