तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस दिन होगी दयाबेन की वापसी
कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी यानी शो की सबसे लोकप्रिय किरदार दयाबेन की वापसी हो रही है | बताया जा रहा है कि दिशा की एंट्री नवरात्रि के हफ्ते यानी 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होगी | इस रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर और असित मोदी आखिरकार साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं और दिशा ने प्रोडक्शन हाउस की शर्तों को मान लिया है | इससे पहले ये खबर थी कि प्रोड्यूसर्स और दिशा के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था | इससे पहले दिशा वकानी के शो छोड़ने पर शो के लिए नई दयाबेन ढूंढी जा रही थी | हालांकि कोई भी एक्ट्रेस इस किरदार के लिए दिशा से ज्यादा सही नहीं लग पा रही थी |
हाल ही में दिखाए गए एपिसोड में भी दिशा की वापसी की हिंट मिली है | इस एपिसोड में दिखाया गया था कि शो के कैरेक्टर जेठालाल गणेशोत्व के रंगारंग कार्यक्रम में दया को मिस करते हैं | जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दिशा जल्द ही आने वाले एपिसोड्स में नजर आ सकती हैं | वहीं इससे पहले शो पर नई सोनू की भी एंट्री हुई थी | जब नई सोनू को लाया गया था तब भी मेकर्स ने कुछ ऐसा ही माहौल क्रिएट किया था | तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले 11 सालों से चला आ रहा है | दिशा वकानी इस शो के लीड किरदारों में से हैं | या यूं कहिए कि वही तो शो की हीरोइन हैं | जेठालाल का ध्यान भले ही बबीता जी पर रहे | लेकिन ऑडियंस का ध्यान दया बेन पर ही रहता था |



