कॉमेडी की अनोखी कहानी Housefull4 का आज आ रहा है ट्रेलर
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के कई पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं। हर पोस्टर में स्टार्स का 1419 से लेकर 2019 तक का लुक दिखाया गया है। पहले पोस्टर में अक्षय दो अवतार में नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दो अक्षय दिखाई दे रहे हैं। एक योद्धा वाले लुक में, और एक कूल लुक में। पोस्टर में नजर आ रहा है कि 1419 वाले अक्षय, 2019 वाले अक्षय का चेहरा दबा रहे हैं। जैसा की अक्षय ने बताया था कि हर घंटे फिल्म का पोस्टर रिलीज होगा। तो फिल्म का दूसरा पोस्टर भी सामने आ गया है। इस पोस्टर में रितेश देशमुख एक डांसर के लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर हुए अक्षय ने लिखा, देखिए एक कहानी जो शुरू हुई थी 1419 में मगर खत्म होगी 2019 में।
इससे पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था जिसमें फिल्म के टाइटल के बारे में जानकारी दी गई थीं। बता दें कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में पर्दे पर आ चुकी हैं और इन तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब तक आई हाउसफुल के सभी पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की है।

मेकर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि हाउसफुल 4 अपनी पिछले तीनों पार्ट की तरह ही जबरदस्त कॉमेडी और कहानी लेकर आ रही है। फिल्म को साजिद नाडयाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसका डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, राणा दग्गुबाती, अमांदा रोसारियो, बोमन ईरानी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। और हा आज फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर भी रिलीज होगा, तो देखिए गा जरूर



