देश की स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर जी को सचिन ने दिया खास संदेश
देश की स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) शनिवार को 90 साल की हो रही है | भारत रत्न, दादा साहब फालके पुरस्कार जैसे कई प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित लता जी बचपन से आज तक हजारों गाने गा चुकी हैं | लता जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था | संगीत उन्हें परिवार से विरासत में मिला था | उन्होंने अपने करियर का पहला गाना 13 साल की उम्र में गाया था | वे छह दशकों से देशविदेश में संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रही हैं | वे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानती हैं | सचिन भी लता जी के गाने बहुत पसंद करते हैं वे उनकी फेवरेट सिंगर हैं | सचिन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रिय लता दीदी को खास संदेश दिया | सचिन ने वीडियो में बधाई देते हुए बताया कि उन्हें यह तो याद नहीं कि उन्होंने लता जी का पहला गाना कब सुना था, लेकिन उन्हें विश्वास है कि उन्होंने दीदी का पहला गाना तभी सुना होगा जब वे अपनी मां के पेट में होंगे |

इसके अलावा सचिन ने यह भी बताया कि लता जी ने उनके लिए गाना गया था | तू जहां जहां रहेगा, मेरा साया साथ रहेगा | सचिन ने यह भी कहा कि वह गाना लता जी ने उन्हें अपनी हैंडराइटिंग में लिखकर गिफ्ट किया था | वह उनके लिए सबसे बड़ी गिफ्ट है | सचिन ने आगे कहा - सिर्फ यह गाना ही नहीं जिस तरह से आपने मुझे बेटे जैसा प्यार दिया है | हमेशा आर्शीवाद दिया है मैं कभी नहीं भूलुंगा | सचिन ने कहा कि सबसे बड़ी गिफ्ट भागवान ने जो उनको दी है वे लता जी ही है | सचिन ने उन्हें बधाई देते हुए भगावान से उनके खुश रहने और सही सलामत रहने की प्रार्थना की | सचिन अक्सर लता जी के घर पर आमंत्रित किए जाते है | और लता जी भी टीम इंडिया के खास क्रिकेट मैच सचिन के साथ देखना पसंद करती है | लता और सचिन का स्नेह समय समय पर दिखता रहता है | लता जी के जन्मदिन पर सचिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है |
Wishing @mangeshkarlata didi a very very Happy 90th birthday. May God bless you with the best of health and happiness. pic.twitter.com/AEWObUacuC
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 28, 2019



