बिग बॉस 13 में पहले दिन से ही प्यार की हवाएं बहने लगी
रियालिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में पहले दिन से ही प्यार की हवाएं बहने लगी हैं | जहां पारस छाबरा का दिल माहिरा शर्मा और शेहनाज गिल (shehnaz gill) दोनों पर आता दिख रहा है, तो वहीं रश्मि देसाई (Rashmi Desai) अपने को-एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Sukla) के साथ अपने खट्टे-मीठे रिश्ते पर बात करती नजर आ रही हैं | मंगलवार के एपिसोड में घर से बेघर होने के लिए नोमिनेशन की पहली प्रक्रिया हुई | इस प्रक्रिया में लड़कियों को अपना फोटो लगा एक दिल लड़कों को देना था | ऐसे में देबलीना भट्टाचार्य और आरती सिंह, दोनो ने अपना दिल सिद्धार्थ को दिया | वहीं शेहनाज ने अपना दिल अबु मलिक को दिया और बाकी सभी लड़कियों ने अपना दिल पारस छाबरा को दिया | बाद में ट्विस्ट ये आया कि लड़कों को मिले सभी दिलों में से सिर्फ एक दिल को अपने पास रखना था और बाकी सारी लड़कियों को नोमिनेट करना था | ऐसे में पारस ने सिर्फ माहिरा को बचाया | वहीं जब सिद्धार्थ का नंबर आया तो उन्होंने देबलीना और आरती में से आरती को चुना और इसका कारण दिया कि वह आरती सिंह को घर में आने से पहले से जानते हैं |
आरती और सिद्धार्थ एक दूसरे के खास दोस्त रह चुके हैं | यहां तक की यह दोनों मुंबई की एक ही जिम में जाते हैं | इन दोनों के बीच दोस्ती के साथ ही प्यार भी बढ़ने लगा और उनके इस रिश्ते के बारे में इंडस्ट्री के कुछ ही लोग जानते हैं | हालांकि इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को ऑफिशली अनाउंस नहीं किया है | वहीं मंगलवार के एपिसोड में जब कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ और आरती को 'लव बर्ड' कह दिया तो आरती बुरी तरह भड़क गईं | ट्विस्ट ये है कि जहां आरती और सिद्धार्थ का कनेक्शन रह चुका है, वहीं घर में मौजूद रश्मि देसाई भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक शो में पूरे एक साल तक उनकी पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं |
इस शो के दौरान यूं तो इन दोनों के बीच झगड़े की कई खबरें उड़ीं लेकिन 'बिग बॉस' के पहले ही एपिसोड में अमीषा पटेल यह कह चुकी हैं कि सिद्धार्थ और रश्मि में भी प्यार की ब्यार चली है | अब लगता है हैंडसम हंक सिद्धार्थ के लिए घर में रश्मि और आरती दोनों के एक साथ होने से काफी परेशानी हो सकती है | अब देखना मजेदार होगा कि इस घर में इस 'लव ट्राइएंगल' का क्या होगा...



