बिग बॉस 13 शो को बंद करने की मांग
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को बंद करने की मांग हो रही है। इस मांग के पीछे की वजह लड़कियों का लड़कों के साथ बेड शेयर करना है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बिग बॉस को बंद कराने की मांग को लेकर ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं। देखिए यूजर्स किस तरह के ट्वीट करके शो को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने सलमान खान की 'बिग बॉस 13' की तस्वीर पर लाल रंग के क्रॉस का साइन बनाया हुआ है। इस तस्वीर को ट्वीट करके लिखा है-#Boycott_BigBoss अन्य यूजर ने लिखा ट्वीट करके 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग की। यूजर ने लिखा- 'Boycott_BigBoss #UnsubscribeColorsTv #Boycott_ बिग_बॉस इस show का हमारी परंपरा व हमारे संस्कारों से कोई लेना देना नहीं है अपितु यह प्रोग्राम हमारी युवा पीढ़ी को गलत दिशा मैं लेके जा रहा हैं #बिग बॉस गंदा है और बन्द होना चाहिए। तीसरे यूजर ने 'बिग बॉस 13' के एक टास्क की तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उस टास्क की है जिसमें घरवाले मुंह में किसी चीज को रखकर दूसरे को पास कर रहे थे। इस तस्वीर पर पोस्ट करते हुए लिखा-'बिग बॉस को बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति को चोट पहुंचा रहा है। चौथे यूजर ने टीवी की एक तस्वीर साझा की। यूजर ने लिखा- 'मैं #Boycott_BigBoss करना चाहता हूं। मैं इस तरह का गंदा शो नहीं देखना चाहता। इसलिए मैंने अपने टीवी से कलर्स चैनल को हटवा दिया। पांचवें यूजर ने 'बिग बॉस' और सलमान खान के ट्विटर अकाउंट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- सब पैसे का खेल है लेकिन हमें इससे लड़ना होगा। कलर्स टीवी का कनेक्शन कटवा दिया है। जब टीआरपी नीचे जाएगी तो अपने आप ही शो बंद हो जाएगा।



