महज 2 घंटे में बिक गए दीपिका पादुकोण के सारे कपड़े
जी हां, अगर आप भी दीपिका के रेड-कारपेट लुक्स के फैन हैं और उनके गाउन से लेकर उनकी ड्रेसस को काफी पसंद कर सकते हैं तो अब आप उसे अपना भी बना सकते हैं | दीपिका पादुकोण अब अपने फेवरेट ड्रेसेस (Deepika Padukone Closet) को बेच रही हैं, जिसे उनकी वेबसाइट से खरीदा जा सकता है | हाल ही में दीपिका ने यह घोषणा से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की | अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपिका की इन ड्रेसेस को खरीदने के लिए फैंस किस हद तक इस वेबसाइट पर गए होंगे | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलासा कर रही हैं कि वेबसाइट पर सेल के लिए आते ही उनका क्लॉसेज महज 2 घंटे में खाली हो गया | दरअसल दीपिका ने 10 अक्टूबर यानी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के दिन इस सेल की घोषणा की | उन्होंने बताया कि इन कपड़ों के बिकने पर होने वाली कमाई का इस्तेमाल दीमागी बीमारी (Mental Health awareness) से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए किया जाएगा | दीपिका इससे जुड़ी एक संस्था भी चलाती हैं, जिसका नाम है 'लिव लव लाफ' (Live Love Laugh) फाउंडेशन और यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर काम करती है | एक नए वीडियो में दीपिका कहते हुए नजर आ रही हैं कि उन्हें हाल ही में एक फोन कॉल से यह पता चला है कि उनका यह क्लॉसेट सिफ्र 2 घंटे में खाली हो गया | अब वह जल्द ही फिर से नई ड्रेसेस बेचने के लिए लाएंगी |
View this post on Instagram#Repost @deepikapadukone • • • • • • To each and every one of you, This #WorldMentalHealthDay I am delighted to announce the launch of The Deepika Padukone Closet™️ where you can shop and own some of my most favourite pieces from my wardrobe! Visit DeepikaPadukone.com/closet ,shop till you drop and don't forget to share a picture of yourself with your purchases and tag #TheDeepikaPadukoneCloset! Lots of Love, Deepika #TheDeepikaPadukoneCloset #DeepikasCloset @tlllfoundation


