अमिताभ बच्चन बर्थडे-मैं खुश हूं कि मैं काम कर रहा हूं और स्वस्थ जीवन जी रहा हूं
आज बॉलीवुड के महानायक और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने चल रहे शो केबीसी 11 में बताया था कि वे इस बार अपना जन्मदिन धूम-धाम से नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा था कि उनके लिए ये एक वैसा ही दिन ही जैसा हर रोज होता है। मैं खुश हूं कि मैं काम कर रहा हूं और स्वस्थ जीवन जी रहा हूं। मेरा शरीर अपनी आत्मा से कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए ये भी कहा था कि बाबूजी यानी दिवंगत हरिवंशराय बच्चन उनके लिए हमेशा कविता लिखते थे जिसे वे उनके जन्मदिन पर पढ़कर सुनाया करते थे।
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के इस मौके पर श्वेता बच्चन, उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। श्वेता बच्चन ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है उसमें वे लिखती हैं कि जब आप हिमालय की चोटी पर पहुंच जाएं तो आपको बढ़ते रहना होता है। हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। ये एक पुरानी तस्वीर है जिसे श्वेता बच्चन ने शेयर किया है। अमिताभ बच्चन इस फोटो में कुर्सी पर बैठे हैं और श्वेता बच्चन उनके पीछे खड़ी हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले भी श्वेता बच्चन ने एक फोटो शेयर की थी जो कि उनके बचपन की थी। अमिताभ बच्चन ने उन्हें गोद में लिया हुआ है। वे लिखती हैं कि घर, रहने के लिए केवल एक जगह ही नहीं बल्कि इंसान है।





