Headline


राजस्थान की सुंदरी सुमन राव के सिर सजा फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का ख़िताब

Medhaj News 16 Jun 19,19:28:06 Entertainment

फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का ख़िताब जीत कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली बेटी शिवानी जाधव को इस उपलब्धि के लिए बधाई। मैं कामना करता हूँ कि आप इसी प्रकार अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित कर छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव बढ़ाती रहें।- रमन सिंह इस बार फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज राजस्थान की सुंदरी सुमन राव के सिर सजा है। 22 साल की सुमन पिछली मिस इंडिया अनुकृति वास के बाद यह खिताब जीतने में कामयाब रही हैं। बता दें कि यह आयोजन मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया था। सुमन राव चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रही हैं। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप तेलंगाना की संजना विज रहीं। इसके अलावा बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइडेड कॉन्टिनेंट 2019 और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता |





इस कार्यक्रम में कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। करण जौहर, विकी कौशल और मिस इंडिया-वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर होस्ट के रूप में मौजूद रहे। इवेंट में कटरीना कैफ, विकी कौशल, मौनी रॉय और नोरा फतेही की प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिए। इवेंट में हुमा कुरैशी, दिया मिर्जा, चित्रांगदा सिंह भी शामिल हुईं। 7 दिसंबर को थाइलैंड के पट्टाया में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सुमन राव भारत की तरफ से भाग लेंगी। यह फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का 56वां आयोजन था।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl