Headline


बच्चा यादव का नया कॉमेडी शो- 'डॉ. प्राण लेले'

Medhaj News 18 Jun 19,21:46:11 Entertainment

मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा और गौरव गेरा साथ में एक शॉर्ट स्केच कॉमेडी 'डॉ. प्राण लेले' करने वाले हैं | वे जल्द ही सोनी मैक्स पर 'डॉ. प्राण लेले' में नजर आएंगे | यह 29 जून से शुरू होगा | एक बयान के अनुसार, 2 से 3 मिनट लंबे कॉमेडी सेगमेंट में एक फिल्मी क्लिनिक को जीवंत आकार दिया गया है, जिसमें फिल्मी सितारों का ध्यान रखा जाएगा | शो काल्पनिक किरदार डॉ. प्राण लेले (कीकू) और उसके सहयोगी नर्स सीपीआर (चीनी प्रकाश रावल) के ईर्द-गिर्द घूमेगी | सीपीआर के किरदार में गौतम नजर आएंगे |





यहां तक की गौरव के लोकप्रिय किरदार चुटकी के पीछे भी कीकू ने ही प्रेरणा का काम किया था | गौरव ने कहा - कीकू ही वो इंसान थे, जिन्होंने मुझे इंटरनेट पर लड़की के किरदार को जन्म देने की प्रेरणा दी थी | शुरू में मैं इस विचार से सहमत नहीं था, लेकिन कीकू ने मुझसे वादा किया था कि अगर मैं लड़की का किरदार निभाऊंगा तो वो मेरे साथ गैंग में शामिल होंगे | बता दें कीकू शारदा इन द‍िनों कप‍िल शर्मा शो में बच्चा यादव का किरदार करते नजर आ रहे हैं | लंबे वक्त से कप‍िल शर्मा शो से जुड़े कीकू शारदा की कॉमिक टाइमिंग और जोक्स के प‍िटारे जबरदस्त हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl