तिरुपति बालाजी मंदिर में रविवार को 1 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के तिरुपति बालाजी मंदिर ( Tirupati Balaji temple) में भक्तों की भीड़ पिछले तीन दिनों से बरकरार है | रविवार को सुबह पहले मंदिर( Tirupati Balaji temple) में दर्शन के लिए 2 किमी लंबी लाइन लगी थी | शाम होते-होते भक्तों की यह लाइन 3 किमी की हो गई | सोमवार सुबह निशुल्क दर्शन वाली भक्तों की लाइन 1 किमी लंबी हो गई है | तिरुपति बालाजी मंदिर ( Tirupati Balaji temple) में रविवार को 1 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए | साथ ही कल 45,637 भक्तों ने मुंडन कराया |
सोमवार सुबह दर्शन के लिए सभी कंपार्टमेंट फुल हो गए हैं | सभी श्रद्धालु 'क्यू कॉम्प्लेक्स' के पास दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं | मंदिर में सर्वदर्शन का औसत समय 20 घंटे है | तिरुपति बालाजी मंदिर ( Tirupati Balaji temple) में रविवार को चढ़ावे के रूप में 3 करोड़ 17 लाख रुपये आए हैं | मंदिर प्रशासन (टीटीडी) का कहना है कि दर्शन के लिए वीआईपी व्यक्ति को ही अनुमति मिल रही है | वीआईपी व्यक्ति का किसी अन्य के लिए अनुमोदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है |




