Headline


भारत कश्मीर को फिलिस्तीन बनाने की कोशिश कर रहा- फवाद चौधरी

Medhaj News 6 Aug 19,23:25:50 World

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने की खबर से पाकिस्तान बौखला गया है | एक तरफ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अन्य देशों से समर्थन मांगते हुए विलाप कर रहे हैं तो वहीं अब इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत कश्मीर को फिलिस्तीन बनाने की कोशिश कर रहा है | भारत कश्मीर की आबादी को बदलना चाहता है | फवाद ने अपने सांसदों से अपील करते हुए कहा कि, बेकार के विषयों पर आपस में लड़ने की जगह हमें भारत का जवाब खून, आंसू और पसीने से देना होगा | हमें जंग के लिए तैयार रहना होगा | पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल जावेद बाजवा को अब पीओके की चिंता सताने लगी है | सोमवार को भारत ने जैसे ही कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया तो पाक सेना प्रमुख ने तुंरत कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए कमांडरों की मीटिंग कॉल कर दी | उन्‍होंने कॉर्प्स कमांडरों के साथ मंगलवार को लंबी बैठक की | जियो न्यूज के अनुसार, कॉर्प्स कमांडरों की बैठक का एजेंडा जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के भारत के कदम और नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात तथा कश्मीर में उसके असर का विश्लेषण करना था |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl