Headline


अमेरिकाः बार में गोलीबारी से 12 लोगो की मौत

Medhaj news 9 Nov 18,16:41:03 World

अमेरिका में सदर्न कैलिफॉर्निया के भीड़-भाड़ वाले एक बार में बुधवार रात एक संदिग्ध ने गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। बंदूकधारी समेत कुल 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। काउंटी में शेरिफ के एक कैप्टन ने यह जानकारी दी। वेंटूरा काउंटी शेरिफ के ऑफिस कैप्टन गैरो कुरेदजियान ने बताया कि घटना में शेरिफ के एक उप-अधिकारी को भी गोली लगी है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बहरहाल उन्होंने घायलों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।





वेंटूरा काउंटी शेरिफ जेफ डीन ने इस घटना को 'भयावह' बताया है | उन्होंने कहा - वहां का दृश्य बहुत भयावह है | चारों ओर खून-ही-खून नजर आ रहा है | मैं करीब नहीं जाना चाहता और ना ही घटनास्थल पर किसी चीज से छेड़छाड़ करना चाहता हूं, क्योंकि मैं संभावित जांच को प्रभावित नहीं करना चाहता | उन्होंने बताया कि हमलावर की मंशा और पहचान की जा रही है | हालांकि जांचकर्ताओं को बार के अंदर किसी तरह का राइफल नहीं मिला | उन्होंने कहा- अब तक हमें यही ज्ञात है कि सिर्फ एक बंदूक थी, लेकिन इस जानकारी में बदलाव आ सकता है क्योंकि हम इमारत की गहन छानबीन कर रहे हैं |





प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि एक शख्स ने बंदूक से कई बार गोलियां चलाईं और धुंए वाला बम उड़ाने के बाद उसने फिर से गोलीबारी की। पुलिस ने ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ को बताया कि घटना में कम से कम 30 गोलियां चलीं। पुलिस का कहना है कि लोगों को अब कोई खतरा नहीं है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'उन्हें कैलिफोर्निया में हुई इस खौफनाक गोलीबारी की जानकारी मिली | उन्होंने कहा-कानून लागू करने वाली एजेंसी के अधिकारी और फर्स्ट रेस्पॉन्डर के अधिकारी तथा एफबीआई घटनास्थल पर मौजूद है | इस वक्त तक 13 लोगों के मरने की रिपोर्ट है | बार पहुंचने वाले पुलिस अधिकारी के साथ हमलावर भी मारा गया है |



अफ्रीकी देश कैमरून: स्कूल से बच्चे और प्रिंसिपल किए गए अगवा


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl