Headline


अफ्रीकी देश कैमरून: स्कूल से बच्चे और प्रिंसिपल किए गए अगवा

Medhaj news 6 Nov 18,17:21:31 World

पश्चिमी कैमरून के बमेंदा शहर स्थित एक स्कूल से प्रधानाध्यापक समेत 80 बच्चों को सोमवार सुबह अगवा करने का मामला सामने आया है। फिलहाल किसी भी अलगाववादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस क्षेत्र में अलगाववादी स्वतंत्रता के लिए एक सशस्त्र अभियान लड़ रहे हैं। छात्रों के अलावा, उनके प्रिंसिपल, एक शिक्षक और एक ड्राइवर का भी अपहरण किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने बंधकों की खोज शुरू कर दी है।





सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया मामला पश्चिमी कैमरून के बामेंदा शहर का है।राष्ट्रपति पॉल बिया की फ्रेंच बोलने वाली सरकार का विरोध करते हुए अलगाववादियों ने कई इलाकों में कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है। स्कूलों को भी बंद रखने की धमकी दी थी। उनकी धमकी के बावजूद इस स्कूल को खोला गया था।कैमरून में अलगाववादियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर सरकार ने सख्ती दिखाई थी, जिसके बाद 2017 से हिंसक आंदोलन होने लगे। ऐसे में काफी लोग बमेंदा समेत अन्य इलाकों को छोड़कर फ्रांस के शांतिपूर्ण इलाकों में चले गए थे।सेना के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति पॉल बिया की फ्रेंच बोलने वाली सरकार के विरोध में अलगाववादियों ने कर्फ्यू लगा रखा है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान स्कूलों को भी बंद रखने की धमकी दी थी, लेकिन सोमवार को यह स्कूल खुला रहा।



BSF जवान कर रहा था पाक के लिए जासूसी, गिरफ्तार


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया