ट्रंप जन्मजात नागरिकता पर गंभीर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में जन्मे उन बच्चों की दी जाने वाली जन्मजात नागरिकता पर बात करते हुए कहा कि हम इसे समाप्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं हैं | ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हम जन्मजात नागरिकता पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं | स्पष्ट कहूं तो यह बकवास है | उन्होंने कहा कि जन्मजात नागरिकता यह है कि हमारी जमीन में आपका बच्चा हुआ है आप सीमा पार से आते हैं, बच्चे को जन्म देते हैं, इस बात के लिए बधाई हो, बच्चा अब अमेरिकी नागरिक है | हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं |
कई माता-पिता ऐसे होते हैं जो बच्चों को वहां कि नागरिकता मिले इसलिए इस तरह का तरीका अपनाने का सोचते हैं | गौरतलब है कि ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह जन्मजात नागरिकता को समाप्त करेंगे | ट्रंप की प्रवासियों को लेकर हमेशा से ही थोड़े आक्रमक स्वभाव के रहे हैं | यह सब उन्होंने अवैध प्रवासियों पर रोक लगाने के लिए किया | आप्रवासन के मुद्दे पर कठोर रुख अपनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार को गैर अमेरिकी माता-पिता से अमेरिका में जन्मे बच्चों को मिलने वाली नागरिकता के अधिकार को खत्म करने के लिये गम्भीर है |




