देखें MAN vs Wild पीएम मोदी के साथ, आज रात 9 बजे
Man Vs Wild में इसके होस्ट बेयर ग्रील्स ( Bear Grylls) के साथ आज पीएम मोदी(Modi) देंगे दिखाई। यह शो 180 देशों में प्रसारित होगा। शो के प्रसारण से पहले सोमवार को पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने के लिए इससे बेहतर तरीका कुछ नहीं हो सकता है। शो की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा 'पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने के लिए भारत के हरे भरे जंगल से बेहतर और क्या हो सकता है। आज रात को 9 बजे हमारे साथ जुड़े।'
मोदी ने ये बात शो के होस्ट बेयर ग्रील्स के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखी। ग्रील्स ने अपने इस ट्वीट में लोगों से इस शो के देखने के लिए आग्रह किया था। इस विशेष एपिसोड में वन्यजीव संरक्षण का मुद्दा उठाया जाएगा और पर्यावरण परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला जाएगा। शो की शूटिंग फरवरी में सम्पन्न हुई थी।
गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने इस शो को देखने का आग्रह करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया, ' उन्होंने ट्वीट किया पीएम मोदी की पर्यावरण और इसके संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दुनिया को अच्छी तरह से पता है। आज रात 9 बजे डिस्कवरी पर उन्हें बेयर ग्रिल्स के साथ अतुल्य भारत(Incredibile India) के बारे में बात करते हुए देखिए।


