विराट कोहली ने लिया विराट फैसला
Medhaj News 16 Feb 19 , 06:01:39 Sports
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पुलवामा में हुए हमले के बाद बड़ा फैसला लिया है | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले आरपी-एसजी खेल पुरस्कार समारोह को टाल दिया। अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। विराट कोहली ने ट्वीट कर पुरस्कार समारोह रद्द किए जाने की जानकारी दी।
ये पुरस्कार आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर साल भर में खेल के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं। वहीं गुरुवार को पुलवामा में हमला होने के कुछ घंटे बाद ही विराट को अपने एक ट्वीट की वजह से ट्रोल होना पड़ा था | एक प्रमोशनल ट्वीट को री-ट्वीट किया जिसके बाद लोग भड़क गए | उन्हें पैसे के ऊपर देशभक्ति को वरीयता देने की नसीहत दे डाली | लेकिन उन्होंने कुछ देर बाद वह ट्वीट डिलीट कर दिया |



