पद्म श्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर हैं छेत्री

Medhaj News 27 Jan 19 , 06:01:39 Sports

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में मौजूदा खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री इस साल पद्मश्री पाने वाले नौ खिलाड़ियों में से हैं | सुनील की इस उपलब्धि पर पूर्व कप्तान बाइचिंग भूटिया ने भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी | इसी के साथ पद्म श्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर भी बन गए | छेत्री अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, छेत्री से पहले दिवगांत गोस्तो पॉल, दिवंगत साइलेन मन्ना, पी.के. बनर्जी, चुनी गोस्वामी और बाइचुंग भूटिया को यह अवॉर्ड मिल चुका है |





भारत सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2019 पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों की घोषणा की थी इसमें सुनील छेत्री के अलावा विश्व कप विजेता क्रिकेटर गंभीर, विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान बजरंग पुनिया, द्रोणावल्ली हरिका (शतरंज), शरत कमल (टेबल टेनिस), बोम्बाल्या देवी लैशराम (तीरंदाजी), अजय ठाकुर (कबड्डी) और प्रशांती सिंह (बास्केटबाल) को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *