ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच वॉर हो गई शुरू
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच 'वॉर' शुरू हो गई है | बॉलीवुड के एक्शन स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन से भरपूर फिल्म 'वॉर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और दोनों ही धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं | ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच 'वॉर' के ट्रेलर में कमाल का मुकाबला देखने को मिल रहा है, और गुरु-चेले की जंग काफी दिलचस्प नजर आ रही है |
'वॉर' के ट्रेलर (War Trailer) में दिखाया गया है कि टाइगर श्रॉफ को ऋतिक रोशन को खत्म करने का जिम्मा मिला है, और वे इस काम को पूरी शिद्दत के साथ अंजाम देते नजर भी आ रहे हैं | ऋतिक (Hrithik Roshan) और टाइगर (Tiger Shroff) दोनों के डायलॉग भी कम कमाल नहीं हैं | ऋतिक रोशन कहते हैं, 'खालिद कभी मेरा स्टूडेंट हुआ करता था | लेकिन लगता है कि शायद अब वे मुझसे आगे निकल गया है | इस तरह 'वॉर' में चेला गुरु को टक्कर देने के लिए तैयार है |
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर (War Trailer)' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और फैन्स के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है | वैसे भी लंबे समय से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की इस एक्शन भरी जुगलबंदी का फैन्स बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं | 'वॉर' में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन देखने को मिलेंगे | फिल्म के एक्शन को लेकर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया था, हम शुरू से ही भारतीय दर्शकों को फिल्म के जरिए वह एक्शन देना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो | बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' इस साल गांधी जयंती यानी 2 अक्तूबर को रिलीज होगी |






















