साहो साउथ की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
अब इसे प्रभास का स्टारडम कहें या फिर 'साहो' का क्रेज... इस फिल्म ने कई निगेटिव बातों के बाद भी पहले दिन रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दी है | मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'साहो' ने पहले दिन 24 करोड़ से ऊपर की कमाई कर डाली है | बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद 'साहो' साउथ की तीसरी ऐसी डब फिल्म है, जिसने न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है | खास बात यह भी है कि ये बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की टॉलीवुड डेब्यू फिल्म है और ये डेब्यू वाकई शानदार है |
इसके अलावा भारत में ही नहीं 'साहो' ने ओवरसीज भी काफी अच्छी कमाई की है | मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर प्रभास-श्रद्धा स्टारर 'साहो' 10 लाख डॉलर्स से ज्यादा की कमाई कर चुकी है | वहीं माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आ सकता है | 'साहो' 350 करोड़ के भारी-भरकम बजट पर तैयार की गई है | इस फिल्म को पूरा करने के लिए पूरे 2 साल लगे हैं | भारत की बात करें तो फिल्म देशभर में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी | साहो को नॉर्थ इंडिया में करीबन 4500 और तेलंगाना-आंध्रप्रदेश में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं | इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, अरुण विजय, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और मुरली शर्मा जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आए हैं |






















