फिल्म बाटला हाउस ने ताबड़तोड़ कमाई कर कमा डाले इतने करोड़
जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म बाटला हाउस (Batla House) गुरुवार यानी 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है | बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक बाटला हाउस (Batla House) ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए करीब 7 से 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है | हालांकि टक्कर में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है | जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' ने दो दिन में करीब 21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है | वीकेंड के बचे हुए दो दिन शनिवार और रविवार को अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है | फिल्म ने दिल्ली और यूपी के अलावा मुंबई में शानदार कमाई की है |
बाटला हाउस ने अपनी स्टोरी, सिनेमेटोग्राफी और स्किप्टिंग के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है | सोशल मीडिया पर भी 'बाटला हाउस (Batla House)' को लगातार अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है | बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' ने पहले दिन 13 से 14 करोड़ रुपए कमाते हुए शानदार ओपनिंग की थी | जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House)' साल 2008 मे हुए एनकाउंटर पर आधारित है | इस फिल्म के जरिए लोग इस फर्जी एनकाउंटर की कहानी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे | कमाई से अलग फिल्म ने अपने कंटेंट से भी दर्शकों का दिल जीता है | इसके साथ ही बाटला हाउस (Batla House) को फिल्म समीक्षकों ने भी खूब सराहा है | इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने डीसीपी संजीव कुमार की भूमिका अदा की थी और इस किरदार में वह काफी फिट बैठे थे |






















