मिशन मंगल की मिशन उड़ान, सभी का दिल जीता
अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू, निथ्या मेनन स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई कर सभी का दिल जीता है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का त्योहार अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नी और सोनाक्षी सिन्हा के लिए सौगात लेकर आया है | मिशन मंगल ने बंपर ओपनिंग हासिल की हैं | मिशन मंगल ने 29.16 करोड़ के साथ खाता खोला है | फिल्म के रिलीज होने के एक दिन पहले दिल्ली में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। फिल्म एनालिस्ट की बात करें तो फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों समेत फैंस ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। सोशल मीडिया के सहारे से रेड्डी ने कास्ट और क्रू की काफी तारीफ की। वे लिखते हैं कि दिन खत्म करने का सबसे बेहतरीन तरीका।

मिशन मंगल फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने में मजा आया। साथ में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और बाकी की कास्ट समेत क्रू मेंबर्स मौजूद रहे। यह फिल्म बेहद अच्छी तरह से शॉट की गई है। इसरो की महिमा और सक्सेस को बेहद शानदार तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है | फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी भी अहम रोल में हैं | मिशन मंगल को काफी पसंद किया जा रहा है | लोग फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं | अक्षय कुमार के अलावा वि्दया बालन की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है |






















