फिल्म 'द जोया फैक्टर' का आज वीडियो टीजर सामने आया
इस फिल्म 'द जोया फैक्टर' की कहानी लेखिका अनुजा चौहान के एक फिक्शन पर आधारित है | यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है | हिंदू लड़की के मुस्लिम नाम वाली यह कहानी कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर है | वहीं, रविवार को फिल्म का वीडियो टीजर सामने आया है, जो बेहद मजेदार है | इस टीजर को सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है | इस टीजर को शेयर करते हुए सोनम ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 27 अगस्त को रिलीज किया जाएगा |
दो महीने पहले सोनम कपूर अचानक से सुर्खियों में छा गई थीं | वजह थी अचानक से उनका सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खुद का नाम बदल लेना | सोनम के अहूजा ने अपना नाम जोया सिंह सोलंकी लिखकर सबको चौंका दिया था | अब इस किरदार को पर्दे पर देखने का समय नजदीक आ गया है | सोनम कपूर की आगामी फिल्म 'द जोया फैक्टर' की 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने वाली है |
The Zoya Kavach is here exuding good luck rays at the speed of 600mbps. Book this kavach NOW! You’ll see it work in mysterious ways. Trailer out on August 27.#TheZoyaFactorhttps://t.co/8oIWiVw9ia@dulQuer #AbhishekSharma @Pooja__Shetty @aartims @foxstarhindi @ad_labsfilms
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) August 24, 2019






















