मिशन मंगल का दूसरा ट्रेलर- अगर आप fail हो जाएं तो कभी हार मत मानिए
अक्षय कुमार एक और फिल्म से 15 अगस्त पर जबरदस्त धमाका करने वाले हैं | ये फिल्म है 'मंगल मिशन' इस फिल्म का पहला ट्रेलर 19 जुलाई को रिलीज हुआ था | वहीं अब इस फिल्म का दूसरा शानदार ट्रेलर सामने आया है | कुछ समय पहले ही रिलीज हुए इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिएक्शन्स मिल रहे हैं | मिले भी क्यों ना 'मंगल मिशन' का दूसरा ट्रेलर जबरदस्त कॉमेडी, इमोशन्स और देश भक्ति की भावना से भरा हुआ है | यहां तक कि कुछ लोगों ने तो इस ट्रेलर को पहले वाले ट्रेलर से बेहतर बता दिया है | इस ट्रेलर में ज्यादातर स्क्रीन टाइम अक्षय कुमार और विद्या बालन को दिया गया है | इस ट्रेलर को एक खास टैगलाइन के साथ शेयर किया गया है | यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे इस ट्रेलर के विवरण में लिखा है कि 'अगर आप fail हो जाएं तो कभी हार मत मानिए क्योंकि F.A.I.L का मतलब होता है First Attempt In Learning | ये शब्द डॉक्टर कलाम के हैं जो मंगल मिशन की टीम के लिए प्रेरणा बन गए हैं | इस ट्रेलर की शुरुआत में अक्षय कुमार हार का लड्डू खाते दिख रहे हैं लेकिन आखिरकार मंगल मिशन सक्सेसफुल बना ही लेते है | इस ट्रेलर में भारत की तकनीकि और इसरो की ताकत का बखान किया गया है | ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है | ऐसे में अगर कहें कि देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने बेस्ट रिलीज डेट चुनी है तो गलत नहीं होगा | इस फिल्म के निर्देशक जगन शक्ति की ये पहली फिल्म है | जगन ने इससे पहले फिल्म 'हॉलिडे' (2014) और 'पैडमैन' (2018) में अक्षय कुमार के साथ काम किया है |






















