फिल्म छिछोरे को वर्ड टू माउथ प्रमोशन का फायदा मिलता दिख रहा
आमिर खान के साथ 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने के बाद निर्देशक नितेश तिवारी 'छिछोरे' लेकर आए। एक बार फिर नितेश दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। सोमवार होने के बावजूद फिल्म ने वीकडेज में अच्छा बिजनेस किया।सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका से सजी 'छिछोरे' ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 7.32 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़ और रविवार को 16.41 करोड़ का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म 7.50 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म ने 4 दिन में कुल 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
छिछोरे' को वर्ड टू माउथ प्रमोशन का फायदा मिलता दिख रहा है। खासकर स्टूडेंट्स इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'छिछोरे' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की बात करें तो 11वें दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखन को मिली। फिल्म ने सोमवार को लगभग 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक कुल 133 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 'साहो' ने 'बाहुबली' को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया है। 'बाहुबली' ने 120 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार, 'साहो' ने दुनियाभर में 400 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और नील नितिन मुकेश की मुख्य भूमिका है। इसे सुजीत ने निर्देशित किया है।




















