सुपर 30 फिल्म बिहार में टैक्स फ्री हुई
सुपर 30 की सफलता को देखते हुए बिहार में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसके लिए आनंद ने मुख्यहमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्येमंत्री सुशील मोदी को धन्यiवाद भी दिया है। रितिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। चार दिन में फिल्म ने करीब 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में रितिक की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है। लेकिन इन सबके बीच एक खबर है जो बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। खबर ये कि इस फिल्म में रितिक की जगह पहले पंकज त्रिपाठी को लीड रोल में लिया जा रहा था। यानी पहले आनंद कुमार का किरदार पंकज त्रिपाठी निभाने वाले थे। लेकिन बाद में वो रोल रितिक को मिला।

इस पूरे मामले पर अब फिल्म का कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया हाउस से बात करने के दौरान मुकेश ने कहा, मैं इन सब खबरों से इत्तेफाक़ नहीं रखता। हम जब कास्टिंग करते हैं तो हमें जिसके लिए जो पार्ट सही लगता है उसे वही देते हैं। पंकज को जो किरदार दिया गया वो उसके लिए सही थी। रितिक को जो किरदार दिया गया वो उसके लिए सही थे और मृणाल ठाकुर को जो किरदार दिया गया वो उसके लिए सही थे। वो सब सोच के किया गया था। मैं इन खबरों से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है रितिक ने बहुत बहुत अच्छा काम किया है।






















