कमांडो 3: कहानी में नहीं दम, बस विद्युत के एक्शन ने डाली है फिल्म में जान..
विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 , 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है। एक्शन से भर पूर इस फिल्म को देखने के लिए खासतौर पर एक्शन लवर्स पहुंच रहे हैं। फिल्म को लेकर माना जा रहा था कि कमांडो 3 अच्छी खासी रकम फर्स्ट डे पर जुटाएगी। इस फिल्म के साथ फिल्म ‘ये साली आशिकी’ भी रिलीज हुई है। इस वक्त सिनेमाघरों में फिल्मों का मेला सा लगा है। लगातार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों का आना जाना लगा हुआ है। पिछले दिनों ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। यह सिलसिला अभी भी नहीं थमा है, जबकि विद्युत जामवाल की जबरदस्त एक्शन थ्रिलर वाली फिल्म भी सिनेमाघरों में मौजूद है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई ऋतिक और टाइगर की फिल्म ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अब ऐसे में दूसरी एक्शन फिल्म यानी विद्युत की कमांडो क्या गुल खिलाती है ये देखना भी काफी दिलचस्प है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म बिगल भी कुछ कम नहीं इस फिल्म के भी काफी चर्चे हो रहे हैं। ये साउथ फिल्म भी लगातार कमाई किए जा रही है |

फिल्म के लीड के अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि, 'हम साथ हैं इसलिए खास हैं! 90 करोड़ हिंदू और 22 करोड़ मुसलमान हैं इस देश में। अगर साथ नहीं होते तो ये देश खास नहीं होता! बचपन में कहानी सुनते थे कि पांच उंगली मिल जाए तो मुट्ठी बनती है और फिर आती है ताकत। कोई कितना भी तोड़ने की कोशिश करें, हम नहीं टूटेंगे। ये मेरा विश्वास है, मेरा भारत खास है, क्योंकि हम सब साथ हैं। जय हिंद!' फिल्म में उनकी ये बातें ही 'कमांडो 3' का हिस्सा हैं। फिल्म का थीम भी सभी धर्मों में सामंजस्य स्थापित करना है। कमांडो इतनी सारी फिल्मों से घिरी है औऱ वॉर की कमाई का जरिया भी कम नहीं हो रहा है तो क्या ऐसे में विद्युत की फिल्म इन सभी फिल्मों के आगे घुटने टेक देगी? फिल्म कमांडो 3 को लेकर फैंस चिंता जता रहे हैं।
हालांकि फिल्म दर्शकों को पसंद आई है। लेकिन ऑप्शन ज्यादा होने के चलते फिल्म के दर्शक बंट रहे हैं। कहानी भले ही वही पुराने पैटर्न पर हो लेकिन हीरो का एक्शन जबरदस्त दिखाया गया है कमांडो 3 में। मूवी देखने के बाद फैंस जरूर खुश होंगे विद्युत की सॉलिड बॉडी देखकर। हालांकि कमजोर कहानी और स्क्रिप्ट के कारण मूवी का तारतम्य बिगड़ा नजर आ रहा है। कमांडो 3 में अपने जबरदस्त एक्शन फैन को लुभाने में विद्युत जामवाल कामयाबी हासिल कर सकते हैं लेकिन कहानी में कुछ नयापन नहीं है। एक्शन प्रेमियों को फिल्म पसंद आएगी। एक्शन ही हैं जिसके चलते कहानी को दर्शक देख सकते हैं।






















