फिल्म पागलपंती आपको हंसाने के साथ ही काफी हद तक बोर भी करती है।
आज यानी 22 नवम्बर को सिनेमाघरों में मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती रिलीज हुई। इस फिल्म में जॉन अब्राहिम और अनिल कपूर के अलावा इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज बना हुआ था जो कि पहले दिन सिनेमाघर में भी नजर आया। दर्शक अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए भारी संख्या में सिनेमाघर पहुंचे। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि कॉमेडी के डोज से भरपूर फिल्म पागलपंती पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। मालूम हो कि फिलहाल सिनेमाघरों में पहले से ही मरजावां और बाला फिल्म बनी हुई है ऐसे में इन तीनों फिल्मों के क्लैश के चलते फिल्म पागलपंती के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
हालांकि मरजावां फिल्म का कांसेप्ट इस फिल्म से बिल्कुल अलग है वहीं बाला मल्टिप्लेक्स पर अच्छी कमाई कर चुकी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो गैंगस्टर राजा का किरदार निभा रहे सौरभ शुक्ला और वाईफाई भाई यानी अनिल कपूर नुकसान की भरपाई करने के लिए राज किशोर (जॉन अब्राहम), जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) को हायर करते हैं और यहीं से पागलपंती की शुरुआत होती है जो सभी की जिंदगी में तबाही लेकर आती है। फिल्म की स्टारकास्ट काफी मजबूत है और पूरी फिल्म भारी-भरकम एक्शन से भरपूर है लेकिन ये फिल्म आपको हंसाने के साथ ही काफी हद तक बोर भी करती है। फिल्म की पूरी कहानी तीन ऐसे लोगों के ईर्द-गिर्द घूमती है जो हद से ज्यादा अनलकी हैं | इसी के साथ राज किशोर (जॉन अब्राहम) पर भयंकर साढ़े साती चल रही है | जिसके चलते वो जिस भी इंसान से जुड़ता है या जिस भी काम में हाथ डालता है वो बर्बाद हो जाता है |
इतना ही नहीं राज किशोर के बैडलक की वजह से ही नीरज मोदी देश से पैसा लेकर भाग जाता है | नीरज मोदी के भागने के बाद राज किशोर लंदन चले जाते हैं और वहां उसकी मुलाकात जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) से होती है | तीनों मिलकर बिजनेस करने की सोचते हैं लेकिन राज के बैडलक की वजह से सब बर्बाद हो जाता है | इसी बीच राज की मुलकात संजना (इलियाना डिक्रूज) से होती है | राज, संजना से भी पैसे लेते हैं और उन्हें भी डुबा देते हैं | इसके बाद वो परिस्थतियों में फंसकर वाई फाई भाई (अनिल कपूर ) और राजा साहब (सौरभ शुक्ला) के पास पहुंच जाते हैं, जो कि डॉन हैं | वहीं चंदू की मुलाकात जाह्नवी (कीर्ति खरबंदा) से होती है | राज, चंदू और जंकी तीनों मिलकर अंडरवर्ल्ड के बीच फंस जाते हैं और इसी सब में उनकी मुलाकात नीरज मोदी से होती है | इसके बाद सब नीरज मोदी से पैसा निकलवाने की कोशिश में लग जाते हैं | निर्देशक अनीस बज्मी इससे पहले 'सिंह इज किंग' 'वेलकम', 'वेलकम' बैक जैसी कई कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं | लेकिन इस बार उनकी इस फिल्म ने काफी निराश किया है | फिल्म की कहानी से लेकर डायलॉग डिलिवरी और सीन्स की ट्रीटमेंट में से किसी भी चीज में आपको नयापन नजर नहीं आएगा | ज्यादातर सीन देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आपने पहले भी ये सीन या इससे मिलता- जुलता डायलॉग नजर आएंगे |

























