आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
बॉलीवुड में जरा 'हटके' फिल्में करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने एक बार फिर जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है | इस बार आयुष्मान की फिल्म 'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है | इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन (Bala Box Office Collection15) पूरे कर लिए हैं | आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 15वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है | वहीं, वर्ल्डवाइड इस फ़िल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है | इस फिल्म ने शुक्रवार को 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया | इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 100.15 करोड़ हो चुका है | रिकॉर्ड्स की बात करें तो 'बाला' 2019 में ऐसी 15वीं फिल्म बन गई है, जो 100 करोड़ के क्लब में पहुंची है | वहीं ये 'बाला' से पहले आयुष्मान की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की 100 करोड़ क्लब की फिल्म बन चुकी है | बाला' आयुष्मान खुराना के करियर की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म है |
इससे पहले पिछले साल यानी 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी | और तो और 'बाला' उनके करियर की लगातार सातवीं हिट फिल्म बन चुकी है | 8 नवंबर को रिलीज़ हुई 'बाला' ने पहले दिन 10.15 करोड़ की कमाई की थी | वहीं फिल्म के इस जबरदस्त सफलता के बाद 'बाला' की पूरी टीम ने सक्सेस पार्टी भी आयोजित की थी |

बात करें फिल्म की तो इसमें आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभया है, जो गिरते हुए बालों से परेशान है और धीरे-धीरे गंजेपन की ओर जा रहा है | इस फिल्म में कॉमेडी के साथ हंसते-हंसते एक गहरा मैसेज भी दिया गया था | फिल्म में आयुष्मान के अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी अहम किरदारों में नजर आई थीं |

























