ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म पागलपंती के कलेक्शन में काफ़ी गिरावट आयी
ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म पागलपंती के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी है। फ़िल्म को सम्मानजनक कलेक्शन करने के लिए पहले हफ़्ते में कमाई स्थिर रखनी होगी। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को पागलपंती ने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म के चार दिनों के कलेक्शंस 22 करोड़ हो गये हैं। फ़िल्म ने पागलपंती की स्टार वैल्यू को देखते हुए इसके ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शंस कम माने जा रहे हैं।

22 नवंबर को रिलीज़ हुई पागलपंती ने महज़ 4.75 करोड़ पहले दिन जमा किये थे, जो पूर्वानुमानों के मुक़ाबले काफ़ी कम रहा। ट्रेड विश्लेषकों ने 8-10 करोड़ की ओपनिंग लेने का अनुमान लगाया था। हालांकि शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस कुछ बढ़े और 6.50 करोड़ जमा कर लिये। रविवार को यह बढ़त जारी रही और पागलपंती 8.25 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रही। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज़ और कृति खरबंदा जैसे सितारों ने लीड रोल निभाये हैं।
























