Headline


तीन देशों के 12 सदस्यों में से 8 लापता, आज से सर्च ऑपरेशन शुरू

Medhaj News 2 Jun 19,18:25:17 Movies Review

उत्‍तराखंड के पिथौरागढ जिले से नंदा देवी पर्वत पर ट्रेकिंग के लिए निकले विदेशी पर्यटकों की तलाश के लिए आज से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है | एसडीआरएफ की टीम हेलीकॉप्टर से पर्यटकों को सर्च करेगी | नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण को निकले तीन देशों के 12 सदस्यों में से 8 लापता हो गए हैं | इस दल को एक जून को वापस मुनस्यारी वापस लौटना था | पिथौरागढ़ के साथ ही चमोली से भी सर्च अभियान चलाए जाने की तैयारी है | जिसके लिए एसडीआरएफ ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से हेलीकॉप्‍टर की मदद मांगी है | विदेशी पर्वतारोहियों का यह दल बीते 13 मई को नंदा देवी चोटी फतह करने के लिए रवाना हुआ था | लापता सदस्यों में ब्रिटेनए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही शामिल हैं | घटना की सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ जिला प्रशासन हरकत में आ गया है | और अब लापता पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है |





वहीं दूसरी ओर अब चमोली में नंदा देवी पर्वतारोहण के लिए निकले विदेशी पर्वतारोही के लिए सर्च अभियान आज शुरू होगा | पर्वतारोहियों को खोजने के लिए एसडीआरएफ ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से केदारनाथ यात्रा में सेवाएं दे रहे हेलीकॉप्‍टर की मांग की है | रुद्रप्रयाग डीएम मगेंश घिल्डियाल ने केदारनाथ में हेली सेवा के नोडल अधिकारी को हेलीकॉप्‍टर की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है | डीएम मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि जैसे ही किसी कंपनी से बातचीत पक्‍की होती है, वैसे ही विदेशी पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए उसे भेज दिया जाएगा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया