फिल्म सुपर 30 के लिए दूसरा सप्ताह बहुत मह्तवपूर्ण
रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सुपर 30 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पहले सप्ताह अच्छा प्रदर्शन रहा। लेकिन अब सुपर 30 के सामने इस शुक्रवार से हॉलीवुड फिल्म द लॉयन किंग भी है। इसलिए दूसरा सप्ताह फिल्म सुपर 30 के लिए बहुत मह्तवपूर्ण है। शुक्रवार यानि रिलीज से 9वें दिन की बात करें तो इस दिन फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए लगभग 7 करोड़ और अपने ओवरऑल कलेक्शन में जोड़ लिए हैं। फिल्म सुपर 30 का पहला सप्ताह अच्छा रहा और अब उम्मीदें वीकेंड से हैं। शुक्रवार को फिल्म ने अच्छी कमाई की है। इस दिन फिल्म को लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई और अब ओवरऑल कलेक्शन करीब 80 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म को देखने लोग सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं और फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिलता दिख रहा है।
लेकिन इस शुक्रवार को रिलीज हुई द लॉयन किंग से फिल्म सुपर 30 की कमाई पर असर देखने को मिल रहा है।फिल्म ने सातवें दिन मतलब गुरूवार को अच्छी कमाई करते हुए 5.62 करोड़ और अपनी कमाई में जोड़ लिए थे।इससे पहले बुधवार को अच्छी कमाई करते हुए 6.16 करोड़ रुपये और अपने कलेक्शन में जोड़ लिए थे। पिछले दिनों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से पांचवें दिन मतलब मंगलवार को 6.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे पहले फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानि शुक्रवार को 11.83 करोड़ रुपये, दूसरे दिन शनिवार को 18.19 करोड़ रुपये, तीसरे दिन रविवार को 20.74 करोड़ रुपये और चौथे दिन सोमवार को 6.92 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बताया जा रहा है कि ऐसे में हो सकता है कि सुपर 30 के कलेक्शन पर असर हो।



















