डायरेक्टर फराज अंसारी की फिल्म 'शीर कोरमा' की टीम में शबाना आजमी की एंट्री
इंडस्ट्री में हमेशा से सोशल मुद्दों पर कहानी बनती आई हैं, और बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी ऐसी फिल्मों की बेहतरीन नायिकाओं में से एक रही हैं और अब फिर से उनके खाते में ऐसी ही एक फिल्म आई है | डायरेक्टर फराज अंसारी की फिल्म 'शीर कोरमा' की टीम में शबाना आजमी की एंट्री हो गई हैं | इस फिल्म में समलैंगिक रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी | शबाना आजमी के अलावा फिल्म में स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी |
शबाना आजमी ने इस फिल्म में काम करने का मन बना लिया है और वे इस फिल्म में मां की भूमिका अदा करेंगी | वही शबाना आजमी ने बताया कि दिव्या दत्ता ने मुझसे 'शीर कोरमा' के स्क्रिप्ट पर काम करने की सिफारिश की | उनकी बात मानकर मैं फराज से मिली | वह इस कहानी को लेकर ईमानदार और गहरे तौर पर प्रतिबद्ध दिखे | मैंने हां कर दिया | और आगे उन्होंने ने कहा है की मुझे खुशी है कि स्वरा भास्कर और दिव्या के साथ काम करने का मौका मिल रहा है | मैं जल्द शूटिंग शुरू करने की सोच रही हूं |



















