ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
फिल्म सुपर 30 ने धमाल मचाना शुरू कर दिया। लोगों को आनंद कुमार के रोल में ऋतिक रोशन की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही हैं। यही वजह है जो इस फिल्म ने 2 हफ्ते में अच्छा बिजनेस कर लिया हैं। सुपर 30 ने ग्यारहवें दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर 30 ने सोमवार को लगभग 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह 'सुपर 30 कुल कमाई 100.58 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म सुपर 30 की कहानी बिहार के आनंद कुमार की है जो मैथ्स का जीनियस है। अपनी मेहनत से उसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल जाता है।

लेकिन हालात उसे हरा देते हैं और वह कोचिंग सेंटर में काम करने लगता है। इसके बाद एक दिन वो फैसला करता है कि हालात से मजबूर बच्चों के ख्वाबों को सच करेगा। अब ऋतिक की वर्कफ्रंट की बात करें आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म वॉर में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघर पहुंचेगी और मेकर्स ने इसकी रिलीज के लिए 2 अक्टूबर का दिन तय किया है।



















