इस तिकड़ी ने दोबारा कभी साथ काम नहीं किया, जानिए क्यों ऐसा हुआ
बॉलीवुड फैन्स को आज भी शाहरुख खान और सनी देओल की 'डर' याद होगी | यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक क्लासिक साइकोथ्रिलर फिल्म थी | इस फिल्म को खूब पसंद किया गया | लेकिन फिर भी इस तिकड़ी ने दोबारा कभी साथ काम नहीं किया | जी हां 'डर' के बाद सनी देओल ने कभी यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया | इतना ही नहीं उन्होंने 16 साल तक शाहरुख खान से भी बात नहीं की | हाल में एक इंटरव्यू में सनी से इस बारे में बात की गई | जब सनी से पूछा गया कि क्या 'डर' के सेट पर यश चोपड़ा और शाहरुख उनसे डरते थे तो उन्होंने कहा, शायद वह इस वजह से डरते थे क्योंकि वह गलत थे |
उस इंसिडेंट को याद करते हुए सनी ने कहा, मैं शाहरुख के साथ एक सीन कर रहा था जहां वह मुझे चाकू मारते हैं | इस सीन को लेकर मेरी यश चोपड़ा से काफी चर्चा हुई थी | मैंने कहा था कि फिल्म में मैं एक कमांडो हूं | वह किरदार फिट है, एक्सपर्ट है | कोई लड़का (शाहरुख का किरदार) आकर उसे चाकू कैसे मार सकता है | ये तब हो सकता है जब कमांडो उसे ना देखे | कमांडो उस तरफ देख रहा हो और वह आकर चाकू मार दे | तब वह कमांडो नहीं कह लाएगा | उन्होंने कहा, यश जी बड़े थे तो मैंने उनकी इज्जत की और कुछ कह नहीं सका | मैंने अपने हाथ जेब में डाल लिए क्योंकि मैं बहुत गुस्से में था | मुझे इतना गुस्सा आ गया कि पता ही नहीं चला और मैंने अपने हाथ से पैंट की जेब फाड़ दी थी | 16 साल शाहरुख से ना बात करने की बात पर शाहरुख ने कहा, ऐसी बात नहीं है कि मैं बात नहीं करता | मैंने बस खुद को कटऑफ कर लिया था और ज्यादा सोशलाइज भी नहीं करता | तो कभी मुलाकात नहीं हुआ | बात करने की बात ही नहीं है |



















