प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दशक के पहले बजट में विजन भी है, एक्शन भी है
आम बजट 2020 (Budget 2020) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस दशक के पहले बजट में विजन भी है, एक्शन भी है | पीएम ने कहा कि आज सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई अलग-अलग परीक्षाएं देनी होती हैं | इस व्यवस्था को बदलकर, अब नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन कॉमन एक्जाम के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी | हर वर्ग के लिए हितकारी बजट को लेकर पीएम मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई भी दी | प्रधानमंत्री ने कहा, बजट में जिन नए रीफॉर्म्स का ऐलान किया गया है, वो हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने, देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे | पीएम ने कहा - रोजगार के प्रमुख क्षेत्र होते हैं, एग्रीकल्चर, इंफास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी. इम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ाने के लिए इन चारों बिंदुओं पर इस बजट में बहुत जोर दिया गया है |
बजट पर पीएम की 10 खास बातें:-
- - किसान की आय दोगुनी हो, इसके प्रयासों के साथ ही, 16 एक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाने का काम करेंगे |
- - बजट में कृषि क्षेत्र के लिए Integrated approach अपनाई गई, जिससे परंपरागत तौर तरीकों के साथ ही हॉर्टिकल्चर, फिशरीज, एनीमल हस्बेंड्री में वैल्यू एडिशन बढ़ेगा और इससे भी रोजगार बढ़ेगा |
- - टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए नए मिशन की घोषणा हुई है | मैनमेड फाइबर को भारत में Produce करने के लिए उसके raw material के ड्यूटी स्ट्रक्चर में रीफॉर्म किया गया है | इस रीफॉर्म की पिछले तीन दशकों से मांग हो रही थी |
- - आयुष्मान भारत योजना ने देश के हेल्थ सेक्टर को नया विस्तार दिया है | इस सेक्टर में Human resource- डॉक्टर, नर्स, अटेनडेंट के साथ ही मेडिकल डिवाइस मैन्यूफैक्चरिंग का बहुत स्कोप बना है | इसे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा नए निर्णय लिए गए हैं |
- - टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में Employment जनरेशन को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में हमने कई प्रयास किए हैं |
- - नए स्मार्ट सिटीज, इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग, डेटा सेंटर पार्क्स, बायो टेक्नोलॉजी और क्वांटम टेक्नोलॉजी, जैसे क्षेत्रों के लिए अनेक पॉलिसी Initiatives लिए गए हैं |
- - स्टार्टअप और रीयल एस्टेट के लिए भी टैक्स बेनिफिट्स दिए गए हैं | ये सभी फैसले अर्थव्यवस्था को तेज गति से बढ़ाने और इसके जरिए युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएंगे |
- - अब हम इनकम टैक्स की व्यवस्था में विवाद से विश्वास के सफर पर चल पड़े हैं |
- - आज सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई अलग-अलग परीक्षाएं देनी होती हैं | इस व्यवस्था को बदलकर, अब नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन कॉमन एक्जाम के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी |
- - मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये बजट इनकम और इन्वेस्टमेंट को बढ़ाएगा, Demand और Consumption को बढ़ाएगा, Financial System और Credit Flow में नई स्फूर्ति लाएगा | ये बजट देश की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ ही इस दशक में भविष्य की अपेक्षाओं की पूर्ति करेगा |
























