बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने गंगा स्नान किया
बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा स्नान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने भी संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाई।
गंगा स्नान के साथ ही सीएम योगी ने घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ देश की खुशहाली की कामना की। गंगा स्नान के साथ ही यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने पतंगबाजी का भी आनंद लिया।
इस दिन विद्या, बुद्धि और ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा की जाती है और इस उत्सव पर देश भर में रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। इस अवसर पर छोटे बच्चें की विद्या का आरंभ करवाए जाने की भी परंपरा है।
इसके अलावा विद्यार्थी, लेखक, कवि, गायक, वादक और साहित्य से जुड़े लोग भी इस दिन मां सरस्वती की आराधना करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती के अवतरण के उपलक्ष्य में बसंत पंचमी मनाई जाती है। पुराणों में बताया गया है कि जगत रचियता ब्रह्माजी एक बार भ्रमण पर निकले तो उन्हें सारा ब्रह्मांड मूक नजर आया। चारों ओर अजीब सी खामोशी थी। यह देखकर उन्हें सृष्टि की रचना में कुछ कमी सी महसूस हुई।
























