नेशन विद नमो के तहत लगाए स्टीकर
Medhaj News 14 Feb 19 , 06:01:39 Governance
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हो और एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी बैठें, इस संकल्प के साथ भाजपा युवा मोर्चा ने नगर में चलाया। न केवल सरकार की योजनाओं को गिनाया | भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक पाठक के नेतृत्व में नगर में नेशन विद नमो अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोबाइल, बाइक व कारों पर नमो अगेन के स्टिकर लगाए।
अपना परिवार भाजपा का परिवार अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों के घर-घर जाकर झंडे लगाए व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिलामंत्री मनीष भारती, पीयूष चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष दीपक पुरवार, कौशलेंद्र तोमर, गौरव पोरवाल, रामजी मिश्रा, रत्नेश राजावत, सूरज गुप्ता, सोनू शुक्ला, प्रशांत अवस्थी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















