सरकार ने रातो रात किए 107 PCS अफसरों के तबादले
लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात को भी कई तबादले किए गए थे | चुनाव से पूर्व यह तबादले बेहद अहम माने जा रहे हैं, जिसमें प्रदेशभर में 64 आईएएस, 11 आईपीएस और 50 से अधिक पीपीएस के तबादले किए गए थे | सरकार शनिवार आधी रात बाद 107 पीसीएस और वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए | इनमें उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी हैं | गौरतलब है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एक जगह पर तीन साल से अधिक समय तक जमे अफसरों को 20 फरवरी से पहले स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे |
इसी कड़ी में लखनऊ के अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा एडीएम (एफआर) ललितपुर बनाये गए. मुकेश चन्द्र अपर आयुक्त प्रशासन लखनऊ, अंजू लता एडीएम न्यायिक लखनऊ, ओम प्रकाश- 2 OSD राजस्व परिषद, डॉक्टर वन्दना वर्मा MD पिछड़ा वर्ग वित्त निगम लखनऊ, शत्रोहन वैश्य कुलसचिव ख्वाजा यूनिवर्सिटी, अमर पाल सिंह उप चकबन्दी लखनऊ, रेखा एस चौहान जॉइंट सेकेट्री खेलकूद विभाग लखनऊ, अशोक कुमार, विशेष सचिव, APC लखनऊ, अनिल यादव, विशेष सचिव नियोजन लखनऊ, महेंद्र कुमार मिश्रा ज्वाइंट सेकेट्री महिला कल्याण लखनऊ, राजेश श्रीवास्तव विशेष सचिव PWD, छोटे लाल मिश्रा को एडीएम(एफआर) पद पर लखनऊ से फिरोजाबाद भेजे गए | वहीं अर्चना द्विवेदी अपर नगर आयुक्त लखनऊ बनीं हैं |


















