मुलायम सिंह यादव ने मोदी से कही ये बात
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि उनकी कामना है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मुलायम ने अपनी पार्टी और विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमलोग तो इतना बहुमत नहीं ला सकते हैं | मैं कहना चाहता हूं कि मेरी कामना है कि सारे सदस्य फिर से जीतकर आएं। मैं कहना चाहता हूं कि हमलोग तो इतना बहुमत नहीं ला सकते तो आप फिर से प्रधानमंत्री बनें।
इसपर पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और सदन ने मेज थपथपाकर मुलायम सिंह यादव की बात का समर्थन किया।मुलायम और मोदी की करीबी कोई नई नहीं है। पीएम मुलायम सिंह के पोते के तिलक समारोह में शामिल होने सैफई गए थे। मुलायम ने एक बार 2016 में नरेंद्र मोदी के लिए कहा था, 'पीएम मोदी को देखिए, वह मेहनत और लगन से प्रधानमंत्री बने हैं। वह एक गरीब परिवार से आते हैं और वह अपनी मां को भी नहीं छोड़ सकते हैं।

















