योगी सरकार 23 बस अड्डों को देगी आधुनिक सुविधाएं
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) राजधानी लखनऊ समेत 15 शहरों में स्थित 23 बस अड्डों का पीपीपी माडल (PPP model) के आधार पर कायाकल्प किया जाएगा। इन बस स्टेशनों का मॉडल डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर के आधार पर होगा। विकसित किये जाने वाले बस-स्टेशन पूर्णतः आधुनिक सुविधा युक्त होंगे। परिवहन विभाग के अनुसार गाजियाबाद में तीन, जनपद आगरा में तीन, लखनऊ में तीन, प्रयागराज में दो, मेरठ में दो, बुलन्दशहर, मथुरा, कानपुर नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, रायबरेली, बरेली, अलीगढ़, अयोध्या तथा गोरखपुर में एक-एक बस स्टेशन पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे।
सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार ने (Yogi Government) पीपीपी परियोजनाओं में 2.5 फ्लोर एरिया रेसियो का प्रावधान किया है। इसमें कुल भूमि के क्षेत्रफल का मात्र 30 प्रतिशत निर्माण कार्य के लिए प्रयोग होगा। 55 प्रतिशत एफएआर का प्रयोग बस-स्टेशन के लिए तथा 45 प्रतिशत एफएआर का प्रयोग कामर्शियल काम्प्लेक्स के रूप में उपयोग किया जायेगा। बस अड्डों पर मॉल्स, बजट होटल, पीवीआर इत्यादि की सुविधा उपलब्ध होगी। परिवहन विभाग द्वारा 55 प्रतिशत के तहत बस स्टेशन के निर्माण की अवधि के लिए 18 माह का अनुबन्ध होगा।





























