VIDEO:राखी का पहलवान ने किया बुरा हाल सीधे पहुंची अस्पताल
हरियाणा में एक विदेशी रेसलर रेबल के साथ रिंग में हुई फाइट के बाद बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री राखी सावंत को अंबाला के एक हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा | राखी वहां डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने गई थीं, वहां इस तरह का कोई फाइट होगा इस बात से वह अनजान थीं, लेकिन डांस के दौरान विदेशी रेसलर रेबल ने धोखे से राखी को हवा में उठाकर ऐसे जमीन पर पटका कि उनकी कमर 'टूट' गई और उन्हें फौरन हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा |
विदेशी महिला रेसलर रैवल ने फाइट जीतने के बाद ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि यदि किसी भी भारतीय महिला में दम है तो मुझसे आकर लड़े, लेकिन कोई महिला तैयार नहीं हुई | इसके बाद राखी सावंत स्टेज पर आ गई और महिला रेसलर को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि उसमें दम है तो उसके जैसा डांस करके दिखाए | इसके बाद दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया | लोग राखी सावंत के ठुमकों पर हूटिंग कर रहे थे | कुछ लोगों ने विदेशी रेसलर को अंगूठा नीचे करके दिखाना शुरू कर दिया | राखी सावंत भी रैवल को चिढ़ाती हुई नजर आई | कुछ ही क्षण में रैवल को गुस्सा आ गया और उसने राखी को उठाकर नीचे पटक दिया |आयोजन समिति के सदस्य बलवान ने बताया कि राखी सावंत ने विदेशी रेसलर रैवल को डांस के लिए चैलेंज दिया था | इसके बाद अचानक रैवल को डांस करते हुए गुस्सा आ गया और उसने राखी को उठाकर नीचे पटक दिया | राखी को अस्पताल ले जाया गया है | फिलहाल उनकी हालत ठीक है |
एक दिन के बिग बॉस बनकर सलमान खान ने किया खूब मजा
सोमवार को राखी सावंत का हालचाल जानने अंबाला के हॉस्पिटल में खली पहुंचे | इस दौरान खली ने राखी से बातचीत भी की | उन्होंने राखी से कहा कि क्या उस फिरंगी रेसलर को पता नहीं था कि आप डांस करने वहां गई थीं, न कि लड़ाई करने | बता दें, राखी सावंत अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं फिर भी दर्द से कराहते हुए कहा, 'मैं थोड़ी ठीक हो जाऊं, फिर रिंग पर उस फिरंगी रेसलर को पकड़कर मारूंगी |



