Headline



रिलीज से पहले विवादों में फंसी ठग्स ऑफ हिंदोस्तां

Medhaj news 1 Nov 18,18:58:08 Entertainment

बॉलीवुड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां विवादों में फंस गई है | उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता आमिर खान के खिलाफ जाति विशेष को अपमानित कर मानहानि करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का परिवाद दर्ज किया है | अदालत परिवाद दायर कराने वाले अधिवक्ता हंसराज चौधरी को गवाही के लिए 12 नवंबर को तलब किया है |फिल्म का टाइटल बदलने एवं मल्लाह के पहले फिरंगी शब्द हटाने सम्बन्धी ज्ञापन दो दिन पहले निषाद समाज के लोगों ने भी जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा था | दरअसल, आमिर खान की फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' एक अंग्रेजी उपन्यासकार के उपन्यास पर आधारित है जो आजादी के पूर्व आजादी के दीवानों को आतंकवादी ठग आदि शब्द कहते थे | फिल्म में 1795 की घटना दिखाई गई है |





परिवादी के अधिवक्ता हिमाशु श्रीवास्तव व बृजेश सिंह ने परिवाद की पोषणीयता पर बहस किया कि जानबूझकर फिल्म की टीआरपी बढ़ाने, मुनाफा कमाने के लिए दुर्भावनापूर्ण तरीके से फिल्म का ऐसा नाम रखा गया और जाति विशेष को फिल्म में अपमानित किया गया | पूरे निषाद समाज को ठग व फिरंगी की संज्ञा दी गई |



Kedarnath Teaser: पर्दे पर दिखेंगे दिल दहला देने वाले सीन



परिवाद में कहा गया है कि फिल्म की कहानी केवल कानपुर जिले की है, फिर टाइटल ठग्स आफ हिंदुस्तान रखना फिल्मकारों की दुर्भावना दर्शाता है | फिल्म में आमिर खान को फिरंगी मल्लाह से संबोधित किया गया है | फिल्मकार जानते हैं कि विरोध पर फिल्म ज्यादा चलेगी | विरोध न होने पर लोग निषाद-मल्लाह को ठग व फिरंगी समझेंगे | फिल्मकारों के इस कृत्य से जातियों में घृणा व वैमनस्य की भावना पैदा हुई | साथ ही सौहार्द व देश की एकता व अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?