फिल्म बाईपास रोड का सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड करने लगा
नील नितिन मुकेश की आने वाली फिल्म बाई पास का गाना तन्हा मेरा प्यार रिलीज हो चुका है, जिसमें नील नितिन मुकेश अदा शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं | इस गाने में नील काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं | इस गाने को मोहित चौहान ने गाया है | गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है | गाने के वीडियो को देखकर आप भी एक पल के लिए इमोशनल हो जाएंगे | सोशल मीडिया पर गाने को काफी पसंद किया जा रहा है | फैन्स के काफी अच्छे रेसपॉन्स मिले हैं | सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड करने लगा है |
गाने को रोहन गोखले ने लिखा है और इस गाने को अपनी प्यारी सी आवाज दी है मोहित चौहान ने, बता दें फिल्म बाईपास रोड में नील नितिन मुकेश के साथ अदा शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे | वहीं फिल्म में शमां सिकंदर, गुल पनाग, रजित कपूर और सुधांषु पांडे भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे | इस फिल्म में नील एक दिव्यांग शख्स की भूमिका निभाते दिखाई देंगे जिसे हर कदम पर मौत का खौफ सताता दिखाई देता नजर आएगा जैसा की ट्रेलर और पोस्टर में देखने को मिला है |



