पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड से शामिल होंगे ये चेहरे
नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे | आठ हज़ार मेहमानों के बीच शाम सात बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे | ऐसा पहली बार हो रहा है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है | समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं | जिन लोगों को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है, उनमें BIMSTEC देशों के नेता, विपक्ष के सभी राजनेता, खेल की दुनिया के सितारे और बॉलीवुड के बड़े चेहरे शामिल हैं | अब अगर नाम की चर्चा करें तो इनमें शाहरुख खान, करन जौहर, कंगना रनौत, संजय लीला भंसाली और रजनीकांत को भी इन्वाइट किया गया है |
इनमें से कुछ सितारे ऐसे हैं जो दिल्ली के लिए निकल चुके हैं | इनमें हेमा मालिनी और कंगना रनौत का नाम टॉप पर है | सबसे पहले इन्हीं की तस्वीरें आई हैं | हेमा मालिनी तो मथुरा से बीजेपी की सांसद हैं और कंगना रनौत मोदी जी की फैन हैं | इस नाते वह काफी खुश हैं और इस खास मौके को अपनी आंखों से देखने के लिए पहुंच रही हैं | 23 मई यानी कि मतगणना वाले दिन भी कंगना ने अफनी खुशी जाहिर करते हुए पकौड़े बनाए थे | इनके अलावा परेश रावल, अनुपम खेर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं | यह समारोह आज शाम 7 बजे शुरू होगा | यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन परिसर में होने वाला है | इसमें करीब आठ हजार मेहमान शामिल होने वाले हैं |



