आलिया और रणबीर की शादी से संबंधित नई जानकारी सामने आई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इन दोनों की शगुन सेरेमनी का कार्ड सामने आया था। वायरल कार्ड में दावा किया गया था कि दोनों का शगुन अगले साल की शुरुआत में होगा। हालांकि इस मामले पर आलिया की मां का बयान आया था। वहीं अब आलिया और रणबीर की शादी से संबंधित नई जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है रणबीर और आलिया अगले महीने यानी कि नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह दावा आइडीवा वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों इस साल नवंबर में शादी कर रहे हैं। शादी फ्रांस में होगी। शादी के लिए केटरर बुक कर लिया गया है। यहां तक कि रणबीर फैशन डिजाइनर सब्यसाची से कपड़ों को लेकर मीटिंग भी कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट की मानें तो रणबीर और आलिया बाकी सितारों की तरह भारत में शादी नहीं करेंगे। इन दोनों ने शादी के फ्रांस को चुना है और गुपचुप तैयारियां चल रही हैं। हालांकि अब यह रिपोर्ट कितनी सही साबित होती है यह तो वक्त ही बताएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले भी शगुन का एक कार्ड वायरल हुआ था जिसे शादी का वेडिंग कार्ड बताया गया था। कार्ड के मुताबिक, शगुन सेरेमनी राजस्थान के होटल उमेद भवन से होगी। हालांकि ये कार्ड पूरी तरह से फर्जी था। इसे फोटोशॉप कर बनाया गया था। अब इस कार्ड पर आलिया, उनकी मां सोनी राजदान और मुकेश भट्ट का बयान आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, 'कृप्या इसे मुद्दा ना बनाएं । ये किसी शरारती तत्वों द्वारा बनाया गया है ।' वहीं आलिया के अंकल यानी महेश भट्ट के छोटे भाई मुकेश भट्ट ने कहा - आलिया ऊटी में सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं ।



