Headline



जम्मू-कश्मीर में आधी रात ये लोग किये गए नज़रबन्द

Medhaj News 5 Aug 19,15:56:12 Entertainment

पूरे श्रीनगर जिले में अगले आदेश तक धारा 144 लगाई गई है, जनसभाओं, रैलियों और लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। नजरबंद होने के बाद उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, उन्होंने ट्वीट किया कि हिंसा से केवल उन लोगों के हाथों में खेलेंगे जो राज्य की भलाई नहीं चाहते। शांति के साथ रहें और ईश्वर आप सभी के साथ रहें. ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार राज्य में आर्टिकल 35A ध्वस्त करने के लिए ऐसा कर रही है। वजह जो भी हो पर जम्मू कश्मीर में सरकार कुछ बड़े कदम उठा सकती है। वहीं नजरबंद होने से पहले भी दोनों नेताओं ने कई ट्वीट किए. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जल्द ही इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया जाएगा, कर्फ्यू पास भी जारी किए जा रहे हैं, अल्लाह जाने क्या होगा, यह एक लंबी रात होने जा रही है।



जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ राजनीतिक हलचल भी बढ़ रही है. ऐसे में सरकार कश्मीर पर क्या बड़ा फैसला ले सकती है, इस पर कुछ कह पाना संभव नहीं है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?