Headline


प्रचार पाने के लिए आईपीएल नीलामी पर रोक लगाना चाहता था- दिल्ली हाईकोर्ट

Medhaj News 26 Jul 19 , 06:01:39 Sports

दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी और बिक्री को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया | अदालत ने याचिकाकर्ता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए कहा कि उसने सिर्फ प्रचार पाने के लिए यह याचिका दायर की है | याचिका में खेल को गैरकानूनी बताते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बोली लगाने/नीलामी/बिक्री करने की प्रक्रिया को रद्द या अमान्य घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी | अदालत ने कहा कि यहां मानव की खरीद-फरोख्त का कोई सवाल नहीं उठता और यह एक जनहित याचिका नहीं है बल्कि यह प्रचार पाने वाली याचिका है | मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति हरि शंकर की पीठ ने कहा कि याचिका में बिक्री या नीलामी को लेकर लगाए गए आरोप राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक हैं | यह याचिका दिल्ली निवासी सुधीर शर्मा ने दायर की थी | याचिका में कथित तौर पर कानून का उल्लंघन करने वाले टीम मालिकों सहित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया