Headline



भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला कल

Medhaj News 2 Aug 19 , 06:01:39 Sports

भारत के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज शनिवार (3 अगस्त) से हो रहा है। विश्व कप 2019 के समाप्त होने के बाद अब सभी टीमों का फोकस अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्वकप 2020 पर है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने कमर भी कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वर्ल्ड कप के बाद भारत अगस्त से वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। यहां भारत को 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का आगाज टी-20 सीरीज के साथ होगा। ऐसे में विराट कोहली एंड कंपनी आईसीसी टी-20 विश्वकप की तैयारियों की शुरुआत इसी सीरीज के साथ करने जा रही हैं। टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया इस बात का इशारा है कि भारत टी-20 वर्ल्ड कप में इस बार युवाओं को मौका देने की तैयारी में है। इस सीरीज के पहले दो टी-20 मैच अमेरिका में खेले जाएंगे। भारत और वेस्टइंडीज को बीच पहला टी-20 मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है। वेस्टइंडीज दौरा वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए एक्सपेरिमेंट करने का बेहतरीन मौका भी है। ऐसे में टी-20 सीरीज की प्लेइंग इलेवन में भारत की तरफ से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 सीरीज में भारत का संभावित प्लेइंग इलेवनः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर, दीपक चाहर और खलील अहमद।





पहला टी20- 3 अगस्त, स्थान- सैंट्रल ब्रावॉर्ड रीजनल पार्ट स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लाडरहिल, फ्लोरिडा, भारतीय समयानुसार- रात 8बजे



दूसरा टी20- 4 अगस्त, स्थान- सैंट्रल ब्रावॉर्ड रीजनल पार्ट स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लाडरहिल, फ्लोरिडा, भारतीय समयानुसार- रात 8बजे



तीसरा टी20- 6अगस्त, स्थान- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना, भारतीय समयानुसार- रात 8बजे


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?